फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकमगढ़ में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से नाराज होकर प्रेमिका टावर पर चढ़ी, चार घंटे समझाने के बाद उतरी नीचे

Sun, 12 Apr 2026 05:45 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ के बेरवार गांव में प्रेमी से चार दिन बात न होने पर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। चार घंटे तक ड्रामा चला, जिसके बाद प्रशासन और प्रेमी की समझाइश के बाद वह सुरक्षित नीचे उतरी। 

विज्ञापन
टावर पर चढ़ी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरवार गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि प्रेमी द्वारा पिछले चार दिनों से बात न करने से नाराज होकर युवती ने यह कदम उठाया।

सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने टावर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि युवती टावर पर चढ़ी हुई है और लगातार अपने प्रेमी को बुला रही है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जतारा थाना पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया।

करीब चार घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान युवती मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात करती रही और उसे मौके पर बुलाने की ज़िद पर अड़ी रही। गांव के निवासी बृजेंद्र यादव के अनुसार, युवती और उसका प्रेमी अलग-अलग जाति के हैं और दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन सामाजिक बंधनों के चलते परिवारों की सहमति नहीं मिल पा रही है। इसी तनाव और उपेक्षा से आहत होकर युवती ने यह खतरनाक कदम उठाया।

विज्ञापन


पढ़ें:  पत्नी ने प्रेमी के हाथों पति को दिलवाई खौफनाक मौत, बेटी के सामने मारी गोली; फिर रची कहानी

प्रशासन की लगातार समझाइश और प्रेमी के मौके पर पहुंचने के बाद आखिरकार युवती नीचे उतरने के लिए राजी हो गई। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई जनहानि नहीं हुई। जतारा पुलिस दोनों को थाने ले गई है, जहां पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और दोनों पक्षों को समझाइश देकर आगे की स्थिति स्पष्ट की जाएगी। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें