फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: शिक्षा विभाग के कर्मचारी की हत्या से खरगापुर में सनसनी, कुएं में मिला शव; जमीनी विवाद बना मौत की वजह?

Sun, 25 Jan 2026 07:48 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

कमगढ़ जिले के खरगापुर नगर में शिक्षा विभाग के कर्मचारी सुनील रूसिया की जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात के बाद शव को कुएं में फेंक दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए मोबाइल फोन तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के नगर खरगापुर में शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। रविवार की शाम शिक्षा विभाग में पदस्थ कर्मचारी सुनील रूसिया की जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कुएं में फेंक दिया और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मृतक का मोबाइल फोन तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की पुष्टि होती है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मुख्य कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Padma Shri Award 2026: MP की तीन विभूतियों को पद्मश्री, नागर, रैकवार और पंत होंगे राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित
विज्ञापन


इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने खरगापुर नगर में चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर टीकमगढ़ के एसडीओपी राहुल मौके के लिए रवाना हुए। एसडीओपी राहुल ने बताया कि शाम करीब 5 बजे कुएं से शव बरामद किया गया है। मृतक के सिर पर गंभीर चोटें हैं और यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है। पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि टीकमगढ़ जिले में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते एक सप्ताह में यह पांचवीं हत्या है। इससे पहले सर्राफा व्यापारी हत्याकांड का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। एक के बाद एक हो रही हत्याओं से आमजन में भय और असंतोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधों पर तत्काल अंकुश लगाने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें