फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: तालाब में तैरता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा

Tue, 19 Mar 2024 12:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

MP News: जिले के बमोरी बराना गांव के तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि एफएसएल टीम के पहुंचने के बाद ही लाश को तालाब के बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना दिगौड़ा के अंतर्गत आने वाले बमोरी बराना गांव में मंगलवार की सुबह लोगों में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के ही तालाब में एक अज्ञात लाश को ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना दिगौड़ा को दी गई।

विज्ञापन


जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस थाना की टीम के प्रभारी विजय घोष ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और इसकी सूचना एफएसएल टीम टीकमगढ़ को दी गई है। उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम के पहुंचने के बाद ही लाश को तालाब के बाहर निकाला जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि तालाब में तैर रही लाश कहां की है और यह व्यक्ति कौन है। उन्होंने बताया कि अभी यह अज्ञात है और ना ही पुलिस थाने में किसी तरह की पिछले दो दिन के दौरान मिसिंग शिकायत आई है। उन्होंने बताया कि लाश को बाहर निकाल करके पंचनामा की कार्रवाई की जाएगी और उसके बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का लगा हुजूम
तालाब में लाश मिलने की सूचना आग की तरह पूरे गांव और आसपास के गांव में फैल गई। सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण तालाब पर पहुंच गए और लाश को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है की लाश अभी उल्टी तालाब में तैर रही है। जिससे मृतक का चेहरा सामने नहीं दिख रहा है। उन्होंने बताया कि जैसे ही लाश बाहर निकलेगी तो पहचान का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें