फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: ससुराल में बेटी की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने किया चक्का जाम, नौ माह पहले हुई थी शादी

Sat, 27 Jun 2026 10:15 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ की एक नवविवाहिता की शादी के महज नौ महीने बाद उत्तर प्रदेश के ललितपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके पक्ष में मातम छा गया, जबकि घटना को लेकर परिजनों और समाज में आक्रोश है।
विज्ञापन
अस्पताल चौराहे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करने के दौरान का चित्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ में महज नौ महीने पहले जिस बेटी को परिवार ने हंसी-खुशी और हजारों सपनों के साथ विदा किया था, शुक्रवार की सुबह उसी बेटी की मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। टीकमगढ़ शहर के सीनियर बेसिक मोहल्ला निवासी परिवार में उस समय कोहराम मच गया, जब उत्तर प्रदेश के ललितपुर से उनकी विवाहित बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। घटना के बाद परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ निवासी अच्छेलाल साहू के बेटे सत्येंद्र साहू का विवाह नवंबर 2025 में उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी युवती के साथ बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ था। परिवार ने अपनी बेटी को सुखद और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ ससुराल विदा किया था। लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

तनावपूर्ण माहौल बना रहा
घटना की खबर मिलते ही मायके पक्ष के परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मौत सामान्य नहीं बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसकी निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आक्रोशित परिजनों और समाज के लोगों ने अस्पताल चौराहे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा और मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश दी। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- खौफनाक वारदात: मुरैना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या
विज्ञापन


अस्पताल परिसर और चौराहे पर मौजूद परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। जिस बेटी को कुछ माह पहले परिवार ने नई जिंदगी की शुरुआत के लिए विदा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें