फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: सीएमओ के खिलाफ लामबंद हुए पार्षद, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

Mon, 29 Jul 2024 05:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ नगर पालिका के पार्षदों ने सीएमओ गीता माझी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने एकजुट होकर कलेक्टर से सीएमओ को हटाने की मांग की है। 
विज्ञापन
टीकमगढ़ में पार्षदों ने एकजुट होकर सीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ नगर पालिका की सीएमओ गीता माझी के खिलाफ पार्षदों का विरोध बढ़ता जा रहा है। सोमवार को नगर पालिका के पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


टीकमगढ़ नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे ने बताया कि सीएमओ ने नगर पालिका का माहौल बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा, "शहर में ना तो विकास कार्य हो पा रहा है और ना ही आम लोगों के मुद्दे हल हो पा रहे हैं।" खरे ने आगे बताया कि 26 जुलाई को नगर पालिका में विशेष सम्मेलन बुलाया गया था जिसमें सीएमओ छुट्टी लेकर चली गई थीं। इसके बाद सभी पार्षदों ने सीएमओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करके उन्हें हटाने का प्रस्ताव भी पारित किया था।

प्रभारी सीएमओ का विवाद
खरे ने बताया कि सीएमओ गीता माझी जानबूझकर उपस्थित नहीं हुईं और उन्होंने विजय सोनी को प्रभारी सीएमओ बना दिया था जो नियम विरुद्ध था। प्रभारी सीएमओ विजय सोनी बैठक के दिन बीमारी का आवेदन देकर छुट्टी पर चले गए थे, लेकिन उन्होंने बैठक निरस्त करने का नोटिस जारी नहीं किया था। इस स्थिति में सभी पार्षदों ने दीपक विश्वकर्मा को सीएमओ का प्रभार देकर विशेष सम्मेलन आयोजित कराया था।
विज्ञापन


कार्रवाई की मांग 
इस घटना के बाद सीएमओ गीता माझी ने प्रभारी सीएमओ विजय सोनी को नोटिस जारी किया है। कर्मचारियों पर दबाव बना रही हैं। टीकमगढ़ कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में पार्षदों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। भाजपा और कांग्रेस के 26 पार्षदों ने सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि अगर सीएमओ के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया तो सभी पार्षद नगर पालिका में तालाबंदी करेंगे और नगर पालिका परिषद के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें