फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत, छोटे को बचाने में बड़े भाई ने भी गंवाई जान

Sun, 24 Mar 2024 03:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ के गुड़ा गांव में रविवार दोपहर दो सगे भाइयों की उर नदी में डूबने से मौत हो गई है। छोटा भाई नदी में नहाने गया तो वह डूबने लगा, बड़ा भाई उसे बचाने के लिए नदी में कूदा, लेकिन दोनों ने जान गंवा दी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना जतारा के अंतर्गत आने वाले गुड़ा गांव में रविवार दोपहर दो सगे भाइयों की उर नदी में डूबने से मौत हो गई है। जिन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल जतारा ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन


मृतक बच्चों के पिता विषन सपेरा ने बताया कि वह लार गांव के रहने वाले हैं। गुड़ा गांव में जमीन रखवाली के लिए लिए थे, जहां परिवार के सभी सदस्य फसल की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान छोटा बेटा देवेंद्र (5)  उर नदी में नहाने के लिए चला गया, वह डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए बड़ा बेटा रोहन (7) भी नदी में कूद गया। 

दो भाइयों को डूबता देख तीसरा भाई दौड़ते हुए उनके पास खेत पर आया और घटना की जानकारी दी। जब तक वह मौके पर पहुंची दोनों पानी में डूब गए थे। पिता व अन्य लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और तुरंत सरकारी अस्पताल जतारा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें