सूखे से झुलसते मध्यप्रदेश में अब अधिकारियों ने पानी की बर्बादी पर सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राज्य के टीकमगढ़ जिले की मजिस्ट्रेट ने शहरवासियों को गाड़ियां न धोने का फरमान सुना दिया है। डीएम ने निर्देश दिया है कि आगामी 15 जून तक जब कोई भी व्यक्ति अपनी गाड़ी धोने में पानी बर्बाद नहीं करेगा।
जिले की नवनियुक्त डीएम प्रियंका दास ने हाल ही में कामकाज संभाला है। अपनी तेजतर्रार कार्यप्रणाली और जनोपयोगी फैसलों के कारण वह तेजी से लोगों में लोकप्रिय भी होती जा रही हैं। काम संभालने के दूसरे दिन ही जिले भर के अधिकारियों की बैठक कर उन्होंने लंबित पड़े कार्यों को तेजी से निपटाने के निर्देश जारी कर दिए थे।
अब सूखे से निपटने के लिए भी वह तेजी से कदम उठाती दिख रही हैं। उनका हाल का यह फैसला इसी कड़ी में माना जा रहा है। बता दें कि मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पानी के कारण हालात लगातार विकट होते जा रहे हैं। टीकमगढ़ ही वो जिला है जहां नहर के पानी की रखवाली के लिए नगर पालिका ने हथियारबंद गार्ड को खड़ा किया है। नगर पालिका को आशंका है कि निकट ही यूपी जिले के किसान उनकी नहर से पानी न चुरा लें।
Tikamgarh district, Madhya Pradesh: District collector imposes ban on car wash centres due to water crisis in the area, till 15th June.— ANI (@ANI_news) May 3, 2016