फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में दर्जा प्राप्त मंत्री ने कहा, ईसाईयों के खिलाफ चले राष्ट्रद्रोह का केस

Mon, 02 May 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुण और सुभद्रा कुशवाहा - फोटो : Indian Express
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सतना जिले में बीते बुधवार को स्थानीय पुलिस ने बजरंग दल की शिकायत पर चर्च में घुस कर जिस शादी को रुकवाया था उस दौरान वहां पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सदस्य लक्ष्मी यादव भी मौजूद थे। विभाग का सदस्य होने के नाते से वो दर्जा प्राप्त मंत्री भी हैं। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इस मामले में लक्ष्मी यादव का कहना है कि 'देश में यह पहला मामला है जब ओबीसी वर्ग के लोगों का धर्म परिवर्तन कराके शादी कराते हुए ईसाई रंगे हाथ पकड़े गए हैं। हम दूल्हा और दुल्हन का फिर से धर्म परिवर्तित कराएंगे उन्हें गंगा जल से शुद्ध करेंगे और फिर उनका हिन्दू रीति रिवाज से विवाह कराया जाएगा। मैं विधिक राय ले रहा हूं ताकि ईसाइयों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज हो सके।'
विज्ञापन


बजरंग दल का आरोप था कि शादी के लिए अरुण कुशवाहा ( दूल्हा ) और सुभद्रा कुशवाहा ( दुल्हन ) ने अपना धर्म परिवर्तित किया था। वहीं दूल्हा और दुल्हन का कहना है कि उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। उन्होंने सिर्फ मन परिवर्तन किया है। इस जोड़े के अनुसार वो ईसाई धर्म की ओर तब आकर्षित हुए जब किसी डॉक्टर ने उनके माता-पिता की बीमारी में मदद नहीं की लेकिन एक ईसाई डॉक्टर ने मदद की थी।

चर्च के प्रवक्ता मरियोश जोशेफ ने इस तरह के आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि दूल्हा और दूल्हन दोनों ही ईसाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सारे मामले के पीछे बजरंग दल और आरएसएस हैं। चर्च के पादरी सैम सैमुएल के मुताबिक 1998 से लेकर अबतक यह पहली शादी थी जो इस चर्च में बीते बुधवार को हुई थी।
विज्ञापन


पादरी ने कहा कि 'काफी हिन्दू हैँ जो हमारे तरीके में यकीन करते हैं ,उनकी उपस्थिति में दक्षिणपंथी लोग परेशान हो गए हैं। पुलिस ने हमें उन कार्यकर्ताओं के सामने गाली दी और बाद में माफी भी मांगी।' पादरी के मुताबिक पुलिस द्वारा उनसे यह भी कहा गया था कि वो रात में चर्च अथवा उसकी पहली मंजिल स्थित अपने आवास पर न जाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें