फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नाइट सफारी में दिखा बाघ, रात में दीदार कर पर्यटक हुए रोमांचित

Sat, 14 Jan 2023 02:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

पर्यटक नाइट सफारी में प्राकृतिक सुंदरता और वन्य प्राणियों के दीदार के लिए धमोखर बफर जोन में सफारी के लिए गए हुए थे। तभी बफर जोन की बफर वाली बाघिन व उसके शावक पर्यटकों को नजर आए। शावकों को देखकर पर्यटक उत्साह से भर गए।

विज्ञापन
नाइट सफारी में दिखा बाघ तो पर्यटक झूम उठे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बाघों के दीदार के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन दिनों नाइट सफारी पर्यटकों की पसंद होती जा रही है। रात के अंधेरे में बाघ को देखकर पर्यटक उत्साहित हो जाते हैं। गुरुवार रात को भी ऐसा ही हुआ।  

विज्ञापन

पर्यटक नाइट सफारी में प्राकृतिक सुंदरता और वन्य प्राणियों के दीदार के लिए धमोखर बफर जोन में सफारी के लिए गए हुए थे। तभी बफर जोन की बफर वाली बाघिन व उसके शावक पर्यटकों को नजर आए। शावकों को देखकर पर्यटक उत्साह से भर गए। कुछ ने उसके वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। 
टाइगर रिजर्व के बफर जोन में सफारी का आनंद लेने के बाद पर्यटक काफी उत्साहित हो जाते हैं। इन दिनों नाइट सफारी में लगातार बाघ और शावकों के दीदार हो रहे हैं। इससे नाइट सफारी पर्यटकों की पसंद होती जा रही है। रात के घुप अंधेरे में जंगल और बाघ का आनंद मिलता है तो पर्यटकों का दिल बाग बाग हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें