फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Attack: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ ने किया वृद्धा पर हमला, गंभीर घायल महिला शहडोल रेफर

Wed, 05 Jul 2023 03:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ नेशनल पार्क में महूआ बीनने गई वृद्ध महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में वृद्धा गंभीर घायल हो गई। शहडोल में महिला का उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
वृद्धा पर टाइगर ने हमला कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले का मामला सामने आया है। हमले में वृद्धा घायल हो गई, जिसे गंभीर हालत में शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये हमला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंज अंतर्गत देवरी निवासी 62 वर्षीया वृद्धा बिसरती बाई बैगा पर हुआ है। बताया गया कि वह सुबह अपने घर से महुआ की गोही बीनने देवरी के कंपार्टमेंट नंबर आर एफ 364 में गई हुई थी, तभी सामने से अचानक बाघ आ गया और हमला कर दिया। हमले में वृद्धा घायल हो गई, उसकी चीख सुन कर आसपास गोही बीन रहे लोगों ने हल्ला मचाया, जिससे बाघ भाग गया। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई।

मानपुर रेंजर मुकेश कुमार अहिरवार ने बताया कि सूचना मिलते ही हम लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे। घायल वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर लेकर गए, स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शहडोल रेफर कर दिया गया है। अभी तात्कालिक सहायता राशि दो हजार रुपये दे दी गई है, और आगे जो भी जरूरत पड़ेगी विभाग व्यवस्था करेगा। वृद्धा का बेहतर इलाज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें