फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul: टीआई की स्कॉर्पियो को टक्कर मारकर कंटेनर डैम में उतरा, स्कॉर्पियो हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

Sat, 09 Dec 2023 11:59 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

Betul: बैतूल-नेशनल हाइवे फोरलेन पर रात एक कंटेनर ने कोतवाली टीआई की स्कार्पियो को पीछे से टक्कर मारी और कंटेनर कोसमी डैम के पानी में उतर गया। पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर को डैम से निकाला। इधर, टीआई और उनके साथी को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
टीआई की स्कॉर्पियो को टक्कर मारकर कंटेनर डैम में उतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल-नेशनल हाइवे फोरलेन पर सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। घटना को लेकर टीआई आशीष पवार ने बताया कि रात को पेट्रोलिंग करने के दौरान हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि शहर में गश्त करने के बाद फोरलेन पर गश्त करने गया था। इसी दौरान एक कंटेनर तेज रफ्तार में आया और पीछे से उनकी निजी स्कॉर्पियो वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर से लगी कि स्कॉर्पियो घूम कर खड़ी हो गई और अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर के ऊपर से निकाल कर रेलिंग तोड़ते हुए डैम में गिर गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डैम से कंटेनर ड्राइवर को निकाला और जिला अस्पताल लेकर आए। इसके अलावा टीआई आशीष सिंह पवार और उनके साथ प्रकाश नाम के युवक को भी जिला अस्पताल लाया गया। जहां टीआई के हाथ का एक्सरे किया गया। दोनों को मामूली चोट लगी है।

नशे की हालत में था ड्राइवर
बताया जा रहा है कि कंटेनर ड्राइवर नशे की हालत में था जिसे कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कंटेनर ड्राइवर बलराम पिता गजराज शर्मा निवासी ग्वालियर खाली कंटेनर लेकर जा रहा था। यह स्पष्ट नही हो पाया कि कंटेनर कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था । घटना में टीआई की निजी स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें