फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाभी ने गेहूं पर लगा दिया ताला , इसलिए की तीन बहनों ने आत्महत्या, वॉइस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Sat, 30 Jul 2022 02:26 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा में पिछले दिनों हैरान करने वाली खबर आई थी, जब तीन बहनों ने एक साथ फांसी लगा ली थी। अब ऐसा करने की वजह सामने आई है, जो परेशान करने वाली है।
विज्ञापन
कोटाघाट गांव में तीन सगी बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के कोटाघाट में तीन बहनों की आत्महत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है। भाभी ने गेहूं पर ताला लगा दिया था, इस वजह से तीनों ने एक साथ फांसी लगा ली। भाभी न तो गेहूं देती थी और न ही खेत पर काम करने जाने देती थी, इससे वह परेशान थी। 
विज्ञापन


खंडवा एसपी विवेक सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों से बातचीत में इस मामले का खुलासा किया। कुछ दिन पहले कोटाघाट में रात को तीन सगी बहनों सोनू, सावित्री और ललिता ने एक साथ फांसी लगा ली थी। जावर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। सोनू के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप मैसेज खंगाले गए और उससे यह पता चला कि भाभी से तीनों बहनों का विवाद चल रहा था। 
इस घटना की वजह से प्रदेश की राजनीति में भी उबाल आ गया था।  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि इस घटना के पीछे अलग-अलग कारण सामने आ रहे हैं। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सरकार की ओर से मंत्री विजय शाह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन


यह है घटना 
मंगलवार को कोटाघाट गांव में तीन सगी बहनों सोनूए सावित्री और ललिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तीनों के शव घर से करीब 70 फीट दूर नीम के पेड़ पर लटके हुए मिले थे। जावर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस फोन के आधार पर मामले की जांच कर रही थी। आत्महत्या पहले तीनों बहनों ने अपनी बड़ी बहन चंपक से बात की। उसके बाद सोनू ने एक वाइस मैसेज भी जीजा दीपक के मोबाइल पर भेजा था। घटना के दिन किए गए फोन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें