फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा नेशनल पार्क क्षेत्र से तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 14 Dec 2017 11:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
कान्हा नेशनल पार्क में तेंदुए की खाल के साथ पकड़े गए तीन तस्कर - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में कान्हा नेशनल पार्क क्षेत्र से तीन खाल तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। नेशनल पार्क की सुरक्षा में लगी टीम ने गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से तेंदुए की खाल बरामद की है। 
विज्ञापन


कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के सुरक्षा दस्ते ने दिंडोरी जिले के करंजिया से तीन तस्करों को पकड़ा है। जिनसे तेंदुए की खाल बरामद की गई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के व्यावसायिक तस्कर होने की आशंका है। 

#MadhyaPradesh: 3 hide smugglers arrested by team of Kanha National Park in Dindori's Karanjia, leopard hide seized. pic.twitter.com/HTEagzQQfs— ANI (@ANI) December 14, 2017
विज्ञापन



बाघ के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में बाघों को खुले में घूमते हुए आसानी से देखा जा सकता है। इस पार्क में दुर्लभ बारहसिंगा भी पाया जाता है जो पूरी दुनिया में और कहीं नहीं मिलता। वन्य जीवों के साथ-साथ इस अभयारण्य में पक्षियों की 300 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। 

राष्ट्रीय उद्यान कान्हा क्षेत्र से इन शिकारियों की गिरफ्तारी से इस बात के फिर प्रमाण मिलते हैं कि नेशनल पार्क क्षेत्र में वन्य प्राणियों के शिकारी अब भी सक्रिय हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें