फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में लखपति पैदा होती हैं बेटियां: शिवराज

Mon, 07 Mar 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा

सार

  • ‌एमपी के सीएम ने गिनाई अपनी उपलब्धियां
  • खुद को बेटियों-युवाओं का बताया मामा
  • कहा, देश दुनिया अब कर रही मोदी-मोदी
  • बेटी की शादी के लिए कर्ज लेने की जरूरत नहीं
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद को मध्य प्रदेश की बेटियों और युवाओं का मामा बताते हुए अपने राज्य की विकास यात्रा का लसिलेवार ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मामा मुख्यमंत्री हैं तो किताबें नहीं खरीदनी पड़तीं। मामा के होते हुए बिटिया की शादी के लिए मां-बाप को कर्ज भी नहीं लेना पड़ता है। मध्य प्रदेश में तो बिटिया लखपति पैदा होती है।
विज्ञापन


रविवार को युवा मोर्चा राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गरीब और किसान की बातें करते हुए 70 साल बीत गए। अब तक ये गरीबों का खून चूसते और शोषण करते रहे हैं। 

अब इन कांग्रेसियों को लज्जा नहीं आती, गांधी की पार्टी का उपाध्यक्ष जेएनयू में भारत विरोधियों के साथ खड़ा हो रहा है। शर्म आनी चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान ने एक बार फिर गरीबों की बात करते हुए कहा कि जिनके पास धन है, उनसे टैक्स लेंगे और जो खाली हाथ हैं, उनमें उसे बांट देंगे। यही सामाजिक न्याय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि देश और दुनिया अब मोदी, मोदी कर रही है। कांग्रेस भी मोदी, मोदी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें