फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: सागर जिले में नदी में डूबने से तीन लड़कों की मौत, जिला प्रशासन ने चार-चार लाख रुपये दिया मुआवजा

Wed, 29 Sep 2021 12:51 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, सागर

सार

लड़के कुछ महिलाओं के साथ महालक्ष्मी उत्सव की एक रस्म को पूरा करने के लिए नदी पर गए थे और नहाने लगे उसी समय लड़के नदी गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव के कारण वह डूब गए।
विज्ञापन
गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सागर जिले में मंगलवार को नदी में नहाने के दौरान तीन किशोर डूब गए और उनकी मौत हो गई। यह घटना सागर जिले के झिला गांव में सुबह के समय हुई। पुलिस के मुताबिक तीनों लड़के 10वीं कक्षा के छात्र थे।

विज्ञापन


वहीं लड़कों के शवों को निकालने के लिए गोताखोरों के दल ने चार घंटे का तलाशी अभियान चलाया और शवों को बाहर निकाला। राहतगढ़ थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि गांव के तीन लड़के कुछ महिलाओं के साथ महालक्ष्मी उत्सव पर एक रस्म को पूरा करने के लिए वहां गए थे। नहाते समय लड़के नदी गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव के कारण वह डूब गए।

ग्रामीणों द्वारा सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की एक टीम ने चार घंटे तक चले तलाशी अभियान चलाया और इसके बाद शवों को बाहर निकाला, आनंद राज ने कहा कि लड़कों की उम्र 14 और 15 वर्ष के बीच थी। इस बीच, जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक के परिवार वालों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि मंजूर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें