फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: छिंदवाड़ा में अगले 48 घन्टे में आंधी के साथ होगी बारिश, फिर बदलेगा का मौसम

Tue, 02 Apr 2024 04:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Weather News: प्रदेश के साथ जिले का मौसम एक बार फिर से बदलने के आसार है। जिसके चलते मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में आसमान में घने बादल छाने व आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। विशेषज्ञों ने छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में आंधी के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में मार्च का अंतिम सप्ताह नरम गरम रहा है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि एवं बारिश के साथ तेज हवाओं ने जमकर तबाही की है। किसानों के खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। वहीं आगामी समय में एक बार फिर से आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना ने किसानों को चिंता में डाल दिया है।

तापमान में नहीं आएगा उछाल

विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना कम है, वहीं बंगाल की खाड़ी से मध्यप्रदेश में आ रही हवाओं में नमी होने के चलते आगामी कुछ घंटों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में आंधी के साथ गरज चमक व बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है।

तापमान में आई गिरावट
जिले में लगातार बादलों की आवाजाही ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया है। सोमवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं रविवार रात का पारा भी नीचे लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात को 19.9 डिग्री तथा सोमवार को अधिकतम पारा 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें