फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं दो महिला अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में रिश्वखोर अधिकारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। बीस दिन पहले एक महिला डॉक्टर के रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद अब दो महिला अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया। दोनों अधिकारियों को इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार एक महिला अधिकारी को इंदौर के मुस्काखेड़ी खेडी से गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरी को अलीराजपुर से।

जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी अधिकारी रिंकु तरेतिया उस समय इंदौर पुलिस के हत्थे चढ़ी जब वह एक प्रसव भत्ता की फाइल को पास करने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत ले रही थी।
Trending Videos

आंगनबाड़ी अधिकारी को 5 हजार रुपये लेते पकड़ा

राधेश्याम चौहान की पत्‍नी संगीता ने जनवरी में एक बच्चे को जन्म दिया था। प्रदेश सरकार की नीति के अनुरूप सुनीता को इसके लिए दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जानी थी।

ऐसे में उसके मामले को हरी झंडी दिखाने के लिए तरेतिया ने राधेश्याम चौहान से आधी रकम की मांग की थी। चौहान उसे रिश्वत देने के लिए तैयार हो गया लेकिन उसे रकम देने से पहले उसने इसकी शिकायत लोकायुक्‍त पुलिस से कर दी।

इसके अलावा तरतेरिया के खिलाफ उसने आंगनबाडी अधिकारियों से भी शिकायत की। वहीं शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस ने तरेतिया को रंगे हाथ धरने का प्लान बनाया और मांगी गई रकम लेकर चौहान को उसके पास भेजा।
विज्ञापन

किसान से घूस ले रही थी महिला पटवारी

इसके बाद पुलिस टीम सादे कपडों में उसके ऑफिस के बाहर ही तैनात हो गई। जब तरेतिया रिश्वत की रकम ले रही थी तभी लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह महिला पटवारी विनीता अमलियार को भी गिरफ्तार किया गया।

जब वह एक किसान से अपने सरकारी आवास पर दो हजार रुपये की रिश्वत ले रही थी। किसान दिलीप सिंह ने उसके खिलाफ लोकायुक्त पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी।

जिसमें बताया गया था कि विनीता ने जमीन के लीज के कागजात देने के बदले दो हजार रुपये मांगे थे। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें