फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: टाइगर स्टेट में नहीं थम रहा बाघों की मौत का सिलसिला, खितौली रेंज के बाद अब घुनघुटी में मिला बाघिन का शव

Fri, 30 Dec 2022 04:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल संभागीय मुख्यालय से लगे घुनघुटी वन परिक्षेत्र के काचोदर बासाड नाला के पास बाघिन का शव मिला है। फिलहाल बाघिन की मौत के कारणों को पता नहीं चल सका है पीएम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
जंगल में मिला बाघिन का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में बीते कुछ वक्त से लगातार बाघों की मौत की खबरें आ रही हैं। हाल ही में 26 दिसंबर को जहां बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली रेंज में एक बाघ का शव मिला था तो वहीं अब घुनघुटी में एक बाघिन का शव मिला है। जानकारी के अनुसार शहडोल संभागीय मुख्यालय से लगे घुनघुटी वन परिक्षेत्र के काचोदर बासाड नाला के पास बाघिन का शव शुक्रवार सुबह मिला, जिसके बाद वन अमला सकते में आ गया। संभागीय मुख्यालय से लगे गांव में मादा बाघ का शव मिलने की खबर वन विभाग को जैसे ही लगी आनन-फानन में आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बाघिन की मौत की पड़ताल में जुट गए। हालांकि बाघ की मौत किस वजह से हुई है इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


मामला आरएफ 234 का है। रेलवे ट्रैक के समीप बाघिन का शव मिला है। वन विभाग की टीम के साथ डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे और पीएम किया। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि पीएम प्रक्रिया के बाद ही बाघिन की उम्र और मौत के कारण पता चल सकेंगे। फिलहाल वन अमला बाघिन के शव का पोस्ट मार्टम करने के बाद उसका अंतिम करने की तैयारी में जुटा है। बता दें इससे पहले बांधवगढ़ नेशनल पार्क के वन परिक्षेत्र खितौली अंतर्गत गढ़पुरी बीट में एक 15 माह के बाघ का शव मिला था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें