फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतलाम के तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Fri, 04 Dec 2020 05:04 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
विज्ञापन
डीआईजी - रतलाम - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी दिलीप देवल को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया। डीआईजी ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा जवाबी गोलीबारी के दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। इस मुठभेड़ में हमारे पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को पुलिस ने तिहरे हत्याकांड का खुलासा किया था। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मुख्य आरोपी दिलीप देवल फरार था। गुरुवार को खाचरोद रोड पर दिलीप की लोकेशन पुलिस को मिली थी। उसकी घेराबंदी की गई। पुलिस को देख उसने फायरिंग शुरू कर दी और जबाबी कार्रवाई में मारा गया।

25 नवंबर की रात तीन मंजिला मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले 50 वर्षीय गोविंद सोलंकी, पत्नी 45 वर्षीय शारदा व 21 वर्षीय बेटी दिव्या की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दूसरे दिन सुबह घटना का खुलासा हुआ था। पुलिस को संदिग्धों के फुटेज मिले थे। पहचान होने के बाद पता चला कि आरोपित दिलीप ने अनुराग उर्फ बॉबी, गोलू उर्फ गौरव, और लाला के साथ साजिश रचकर तीनों हत्या की थी।
विज्ञापन


आरोपी दिलीप ने पहले भी एक महिला की हत्या की थी और वह फिलहाल पैरोल पर था। इस सनसनीखेज हत्याकांड में तीनों के सिर में गोली मारी गई थी। हत्याकांड से इलाके में दहशत मच गई थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें