फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की मदद में आई मध्य प्रदेश पुलिस, कहा- भोजन करके जाएं

Wed, 06 May 2020 06:34 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच अपने घरों की तरफ वापस लौट रहे मजदूरों की मदद में मध्य प्रदेश पुलिस की एक पहल को काफी सराहा जा रहा है। दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने प्रवासी मजदूरों के लिए जगह-जगह भोजन कराने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रवासी मजदूरों और अन्य राहगीरों के लिये जिले में कई जगहों पर भोजनशालाएं चलाई जा रही हैं। इन जगहों में क्षिप्रा, सिमरोल, बड़गोंदा, मानपुर, किशनगंज और बेटमा शामिल हैं। इन भोजनशालाओं की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों और समाजसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों की तरफ से संभाली जा रही है।

प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई जा रहीं इन भोजनशालाओं के बाहर पुलिस ने बैनर भी लगवाए हैं, जिन पर लिखा है- कृपया भोजन करके जाएं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए अलग-अलग जगहों पर पीने के पानी का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र और गुजरात से पलायन करने वाले प्रवासी मजदूर खासकर इंदौर जिले से होते हुए अपने मूल निवास स्थानों की ओर जा रहे हैं। ऐसे में कई लोग अपने परिवार के साथ पैदल ही चल पड़े हैं। इन्हीं लोगों की मदद के लिए यह इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों में उत्तरप्रदेश के लोगों की तादाद सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें