फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: हिस्ट्रीशीटर निकले स्टेशन पर चाकूबाजी करने वाले, जानलेवा हमले के आरोप में फरारी काट रहे थे

Mon, 27 Feb 2023 09:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम स्टेशन पर चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने जिन दो लोगों को पकड़ा है, वह हिस्ट्रीशीटर निकले। पुलिस ने उनका जुलूस निकाला है। दोनों पर जानलेवा हमले के आरोप हैं। वह फरारी काट रहे थे।
 
विज्ञापन
ऱतलाम में चाकूबाजी करने वाले युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार रात चाकूबाजी करने वाले दोनो बदमाशों का सोमवार को जीआरपी ने जुलूस निकाला है। यह दोनों बदमाश इमरान और सद्दाम इंदौर के नामचीन हिस्ट्रीशीटर निकले जो हत्या के प्रयास के मामले में बीते कुछ महीनों से फरार चल रहे थे। इंदौर के कई थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। यह आरोपी खरगोन और अलीराजपुर से फरारी काटने के बाद रतलाम आकर अजमेर भागने की फिराक में थे।

विज्ञापन


दोनों ही बदमाशों ने बीती रात रतलाम स्टेशन पर जमकर उत्पात मचाया। दो यात्रियों के साथ जमकर मारपीट और चाकूबाजी की थी। दोनों यात्रियों ने भी मंगलवार को जीआरपी थाना पहुंचकर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रतलाम की जनता ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने जैसे कमेंट सोशल मीडिया में देखने को मिले थे।

पीड़ित युवकों की माने तो वह मंदसौर जिले के रहने वाले हैं। मुंबई में आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। दोनों रविवार को मंदसौर से रतलाम आए थे। प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन सिस्टम से टिकट निकाल रहे थे। इस बीच एक आरोपी आया और पूछा कि क्या कर रहे हो। उसे टिकट निकालना बताया तो गाली-गलौज कर के भगा दिया। साथ में जब दोस्त ने आपत्ति ली तो उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। दोनों को चाकू मारे। घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें