फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: सिर्फ 3500 रुपये के लिए हत्या…प्रेमिका से उधार लिया था, बार-बार वापस मांगने पर गुस्साए प्रेमी ने घोंटा गला

Sat, 10 Aug 2024 08:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

MP News: रतलाम पुलिस ने शिवगढ़ थाना क्षेत्र में तालाब किनारे मिले महिला के शव के मामले में खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मात्र 3500 रुपए के लिए अपनी प्रेमिका की साथियों के साथ गला दबाकर हत्या कर शव तालाब किनारे फेंक दिया था।
 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम पुलिस कंट्रोल रूम पर शनिवार दोपहर प्रेसवार्ता आयोजित कर एएसपी राकेश खाखा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दिनांक 6 अगस्त को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जामदा भीलान तालाब किनारे एक महिला का शव मिला था। जांच में महिला की पहचान लीला बाई पिता उकार झोड़िया (38) निवासी बिलडी थाना शिवगढ़ के रूप में हुई। मृतका का पीएम करवाने पर सामने आया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। जिस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन




पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो परिजनों ने बताया कि लीलाबाई 5 अगस्त को शिवागढ़ तरफ गई थी उसके बाद घर नहीं लौटी। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटना शुरू की। इस पर संदिग्ध व्यक्ति रवि पिता शांतिलाल राठौर को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ की गई तो उसने अपने साथियों के साथ महिला की हत्या कर शव तालाब किनारे फेंकना कबूल किया।

3500 रुपए के लिए फोन लगाकर कर रही थी परेशान 
आरोपी रवि पिता शांतिलाल राठौर ने बताया कि उसके लीलाबाई के साथ प्रेम संबंध थे। रवि ने मृतिका से 15 हजार उधार ले रखे थे, जिसमें से 3500 रुपए लौटाने बाकी थे। जिसके लिए लीलाबाई बार बार फोन लगाकर घर आकर बैठने की धमकी देती थी। जिससे परेशान होकर मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर लीलाबाई की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को शिवराज की कार से जामदा भीलान तालाब के किनारे बाजना शिवगढ़ मेन रोड पर फेंक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें