बीते शनिवार को आए 7.9 स्केल के भूकंप ने नेपाल में तो तबाही मचाई ही है, वहीं भारत के कई राज्यों में भूकंप से काफी नुकसान हुआ कई घर क्षतिग्रस्त हुए। बिहार में भी कई मौते हुई। भूकंप से हुए नुकसान का राज्य व केंद्र सरकार पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की घोषणा कर चुकी है।
जिन लोगों ने अपने घरों, दुकानों और अन्य प्रॉपर्टी का बीमा करा रखा था वे अब भूकंप के नुकसान के मुआवजे के लिए बीमा का क्लैम कर रहे हैं। लेकिन मुआवजे के लिए अगर आपके पास भूकंप का प्रमाण पत्र नहीं है तो हो सकता है आपको क्लैम न मिले।
जी हां कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें पीड़ित के क्लैम के लिए बैंक ने उससे भूकंप आने का सर्टिफिकेट मांगा। अब हाल ये है कि पीड़ित भूकंप के सर्टिफिकेट के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है।