दमोह जिला अस्पताल में कु्त्तों का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
दमोह जिला अस्पताल में कुत्तों के आतंक से मरीजों में खौफ है। अस्पताल में जो पलंग मरीजों को भर्ती करने के लिए हैं,उन भी कुत्ते आराम फरमाते नजर आते हैं। परिसर में आवारा कुत्ते जहां-तहां घूमते नजर आते हैं, और लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ ही अब डॉक्टर भी कुत्तों से सुरक्षित नहीं हैं। शनिवार रात को अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों ने एक डॉक्टर पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से डॉक्टर के पैर से खून निकलने लगा।
जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. नितेश खरे ने बताया कि उनके पहचान के एक व्यक्ति का बच्चा एसएनसीयू वार्ड में भर्ती था, जिसे देखने के लिए वह शनिवार रात जिला अस्पताल आए थे। अस्पताल के गेट के अंदर प्रवेश करते ही दो कुत्तों ने उनका पीछा किया और एक कुत्ते ने उनके पैर पर काट दिया और मांस के अंदर तक दांत मार दिए, जिससे खून की धार लग गई वहां मौजूद स्टाफ ने कुत्ते को वहां से भगाया। इसके बाद डॉक्टर का इलाज किया गया। रविवार को उन्हें रैबीज का इंजेक्शन लगाया जाएगा।