फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: दीपावली के पहले इंदौर में डेंगू की दस्तक, ऐसे करें बचाव

Sat, 22 Oct 2022 11:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के साथ-साथ मध्यप्रदेश के निवासी भी सावधान हो जाएं। बारिश का मौसम बीत जाने के बाद इंदौर में डेंगू ने दस्तक दे दी है। इधर कुछ दिनों में डेंगू के करीब 95 केस आ चुके हैं, जिनमें से अभी चार एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी के साथ उसके बचाव के उपाय भी बताएं हैं, इसलिए दीपावली का त्योहार हंसी खुशी मनाने के लिए जरूरी है कि आप और आपका परिवार स्वस्थ रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के बाद दीपावली के अवसर पर डेंगू का प्रकोप भी अपना असर दिखा रहा है। लिहाजा, कुछ दिनों में ही इंदौर में डेंगू के 95 केस मिले हैं, जिनमें से 4 मरीज एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दीपावली के अवसर पर डेंगू से बचने के उपायों के साथ शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन


दरअसल, बारिश के बाद मौसमी बीमारियों के अलावा बारिश का पानी एकत्र होने पर एडिस मच्छर का लारवा पनपता है. जिसके काटने से डेंगू का संक्रमण फैल रहा है। इंदौर में हररोज 7 से 8 डेंगू के मरीज पाए जा रहे हैं। फिलहाल, जो 95 केस पाए गए हैं, उनमें 61 पुरुष और 34 महिलाओं में डेंगू का संक्रमण पाया गया है। इनमें 6 बच्चे भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने दीपावली के अवसर पर शहर वासियों को डेंगू से बचने की अपील की है। विभाग के प्रभारी सीएमएचओ बीएस सेतिया के मुताबिक जिन स्थानों पर बारिश का पानी एकत्र है। वहां एड्रेस मच्छर के लार्वा पनप रहे हैं, जो शहर में डेंगू के संक्रमण की वजह बन रहे हैं। इसलिए दीपावली के अवसर पर डेंगू के मच्छर से विशेष तौर पर बचाव करें, जिससे कि शहर में संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन


डेंगू का एडिस मच्छर बारिश के ठहरे हुए पानी में गमलों और टायर्स में गार्डन और छतों पर इकट्ठा पानी में पलक पनपता है, जिसे लारवा साइड रेल दवा के जरिए नष्ट किया जा सकता है। इसके अलावा जहां पानी एकत्र है, उस पानी को फेंक देने से भी लारवा नष्ट हो जाएगा। वहीं, मच्छर से बचाव के लिए घरों में जाली वाले दरवाजे खिड़की लगवाएं। इसके अलावा रात में फुल आस्तीन के कपड़े पहने जिससे कि मच्छर के काटने से बचा जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें