मध्यप्रदेश के विदिशा में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाने जा रहे एक
सरकारी विद्यालय का स्टाफ तथा छात्र उस समय स्तब्ध रह गए जब उन्हे पता चला
की उसी विद्यालय में कार्यरत एक अध्यापक की अचानक मौत हो गई।
गृहणी गांव के सरकारी सहायक टीचर जनक सिंह ठाकुर इस गांव के सरकारी स्कूल में कार्यरत थे।
वे गुरूवार सुबह झंडा फहराने अपने निवास स्थान गंजबासौदा कस्बे से मोटरसाईकिल पर सवार होकर गृहणी जा रहे थे। उनके साथ मोटरसाईकिल पर महिला अध्यापिका मीना तोमर भी थीं।
अध्यापक दिल की बीमारी के मरीज थे लेकिन किसी को क्या पता कि आज के खुशियों भरे दिन ही उनको दौरा आना था। रास्ते में अचानक से उन्हे दिल का दौरा पड़ा और मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गए।
पीछ से कार से आर रहे उसी विद्यालय के एक अध्यापक ने देखा। वो जनक सिंह ठाकुर तथा शिक्षिका मीना तोमर को तुरंत अस्पताल ले गए।
लेकिन वहां जाते ही डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अध्यापक की उसी समय मौत हो गई थी जब उनको दिल का दौरा पड़ा और मोटरसाइकिल से नीचे गिरे।