फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंट्या मामा बलिदान दिवस:  एक लाख लोग शामिल होंगे समारोह में, दो यात्राएं निकाली जाएंगी: मिश्रा 

Thu, 25 Nov 2021 04:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 3 एवं 4 दिसंबर को इंदौर में टंट्या मामा स्मृति कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा ली। मध्य प्रदेश में जननायक टंट्या मामा का बलिदान दिवस बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और इंदौर सांसद शंकर लालवानी बैठक के बाद पत्रकारों को बलिदान दिवस स्मृति कार्यक्रम की जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को 4 दिसंबर को पातालपानी में टंट्या मामा स्मृति कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में एक लाख लोग शामिल होंगे। दो कलश यात्राएं निकाली जाएंगी, जो अलग-अलग जिलों से होकर पहले धार, फिर इंदौर पहुंचेंगी। 
विज्ञापन


डॉ. मिश्रा ने यह भी कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद क्रांतिकारी टंट्या मामा के अमूल्य बलिदान एवं देश भक्ति का भाव जन-जन तक पहुंचाने के लिए कलश यात्रा एवं टंट्या मामा स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। हमारे प्रयास होने चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस आयोजन में अपनी सहभागिता निभाएं और जननायक टंट्या मामा के विचारों को अपने अंदर समाहित करें। बैठक में सांसद शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा, आईजी हरिनारायण चारी मिश्रा, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी मनीष कपूरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शहर के प्रमुख चौराहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि 1 दिसंबर से इंदौर के प्रमुख चौराहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 3 दिसंबर को इंदौर पहुंच रही कलश यात्रा के मार्ग पर जगह-जगह स्वागत मंच रहेंगे। शहर के लोग टंट्या मामा को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसी तरह संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने बताया कि टंट्या मामा बलिदान दिवस पर स्मृति कार्यक्रम में टंट्या मामा के वंशज भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


Koo App

इंदौर के पातालपानी में #टंट्या_मामा के बलिदान दिवस पर 4 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज अधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यक्रम को लेकर दो यात्राएं निकाली जाएगी। यात्रा का पहला पड़ाव धार और दूसरा इंदौर होगा। #Indore में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

View attached media content

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 25 Nov 2021



दो कलश यात्राएं निकलेंगी
जननायक टंट्या मामा की जन्म स्थली बड़ोद अहीर से 27 नवंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। दूसरी कलश यात्रा सैलाना से 29 नवंबर को शुरू होगी। दोनों यात्राएं इंदौर और उज्जैन संभाग के विभिन्न जिलों से होते हुए धार में 3 दिसंबर को आकर मिलेगी। इसके बाद दोनों यात्राएं 4 दिसंबर को पातालपानी आएगी। यात्रा के दौरान लोगों के रूकने एवं भोजन की व्यवस्था के साथ-साथ डॉक्टर की टीम भी साथ में रहेगी।  

पातालपानी में स्थापित होगी टंट्या मामा की मूर्ति 
इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि कलश यात्रा के लिए रथ इंदौर में बन रहे हैं। यह दोनों रथ रतलाम एवं खंडवा के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल की 2 किलोमीटर की परिधि में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था की गई है। पातालपानी में जननायक टंट्या मामा की कांस्य की मूर्ति स्थापित होगी। 3 दिसंबर को रथयात्रा धार रोड से राजवाड़ा पहुंचेगी, जहां इसका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यह रथयात्रा स्टेडियम पहुंचेगी जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें