फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर पूछा सवाल तो मार दिया चांटा

Thu, 23 Jan 2014 03:18 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारिकापीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को नरेंद्र मोदी के प्रधानमत्री बनने के सवाल पर बुधवार को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार पर ही हाथ चला दिया।
विज्ञापन


बाद में स्वरूपानंद सरस्वती ने यह कहकर बचाव किया कि उन्हें डॉक्टर ने सलाह दी है कि कोई उनके ज्यादा निकट नहीं आए और यह पत्रकार उनके ज्यादा करीब आ रहा था।

उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनको मोदी के पीएम बनने में कोई परेशानी नहीं है बशर्ते जनता ये चाहे।

कांग्रेस नेताओं के ज्यादा करीब माने जाने वाले शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि पत्रकार को प्रश्न पूछना है तो भाजपा के बारे में पूछे, भाजपा के धार्मिक विचार के बारे में पूछे लेकिन किसी व्यक्ति के बारे में सवाल करने का क्या मतलब है। पत्रकार का यह चरित्र नहीं होता। उनके पास सभी वर्गों के लोग आते हैं।
विज्ञापन


वहीं भाजपा नेता प्रहलाद पटेल ने पूरे कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि वह इस व्यक्ति के खिलाफ पिछले कई सालों से संघर्ष कर रहे हैं। स्वायत्तशासी निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि उनका तो चांटा भी आशीर्वाद की तरह है।

स्वरूपानंद सरस्वती जबलपुर में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए थे। उसी दौरान पत्रकार ने उनसे नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बारे में प्रश्न पूछना चाहा था लेकिन वह अपना प्रश्न पूरा कर पाता उसके पहले ही स्वरूपानंद ने उस पर हाथ चला दिया। हालांकि पत्रकार के गाल पर पूरी तरह चांटा लग नहीं पाया।

स्वरूपानंद को कांग्रेस नेताओं से ज्यादा करीबी माना जाता है। रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान जब सारे साधु संत कांग्रेस के विरुद्ध हो गए थे, तब भी स्वरूपानंद विहिप की नीतियों के विरुद्ध बोलते रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से भी उनकी खासी निकटता रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें