फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पुलिस को चकमा देकर कोतवाली से भागा संदिग्ध चोर, पत्रकारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Wed, 13 Mar 2024 11:49 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकड़ा गया संदिग्ध चोर गिरोह का सदस्य हो सकता है। क्योंकि, शहर की गणेशपुरम कॉलोनी में पिछले महीने में करीब एक दर्जन से अधिक चोरियां हुईं हैं। ऐसे में आरोपी ो पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
टीकमगढ़ थाना कोतवाली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ कोतवाली से एक संदिग्ध चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। लेकिन, आरोपी भागने में कामयाब नहीं हो सका। कोतवाली के बाहर खड़े दो पत्रकारों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात्रि करीब 12 बजे कोतवाली पुलिस का एक आरक्षक एक संदिग्ध चोर को लॉकअप में बंद करने जा रहा था। इस दौरान आरोपी युवक आरक्षक को चकमा देकर कोतवाली से भाग गया। आरोपी को भागता देख बाहर खड़े दो स्थानीय पत्रकारों आमिर खान और सौरव खरे ने बाइक से चोर का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी कटरा होते हुए सराफा मार्केट के पास राजमहल रोड पर एक नाली में लेट गया। लेकिन, दोनों पत्रकारों ने उसे देख लिया और पुलिस को सूचना दी। बाद में मौके पर पहुंचे टीकमगढ़ कोतवाली प्रभारी आनंद राज, प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा उसे हिरासत में लेकर थाने ले आए। 

जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी रीगोरा गांव में एक बाइक पर तीन संदिग्ध घूम रहे हैं। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो दो लोग भाग गए, लेकिन एक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई, लेकिन लॉकअप में बंद करने से पहले उसने भी भागने का प्रयास किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकड़ा गया संदिग्ध चोर गिरोह का सदस्य हो सकता है। क्योंकि, शहर की गणेशपुरम कॉलोनी में पिछले महीने में करीब एक दर्जन से अधिक चोरियां हुईं हैं। पुलिस अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें