फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा के संकल्प से कार्यकर्ता परेशान!

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की विदिशा सीट से भाजपा की प्रत्याशी सुषमा स्वराज की शपथ ने उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मुश्किल में डाल दिया है।
विज्ञापन


यहां चुनौती हार या जीत नहीं है बल्कि जीत का अंतर है। सुषमा स्वराज ने यह कहकर पार्टी के लोगों की नींद उड़ा रखी है कि हार-जीत की बाजी नहीं बल्कि 4 लाख वोटों से जीतने के लिए मैदान में उतरो।

इन दिनों पार्टी के स्टार प्रचारक, कई मंत्री और दूसरे क्षेत्रों के प्रत्याशियों समेत बड़ा अमला सुषमा स्वराज के प्रचार में मुस्तैदी से डटा हुआ है।
विज्ञापन

पिछली बार का गणित

लोकसभा चुनावों में इस हाईप्रोफाइल सीट पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं। पिछले चुनाव में सुषमा स्वराज ने विदिशा से 3 लाख 89 हजार के भारी अंतर से चुनाव जीता था। हालांकि पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था और उनका मुकाबला सपा के मुनव्वर सलीम से हुआ था जिन्हें महज 48 हजार वोट मिले थे।

लेकिन इस दफे तो सुषमा स्वराज ने अपने कार्यकर्ताओं को जैसे ये कसम ही खिला दी है कि चाहे जो हो जाए लेकिन जीत का अंतर 4 लाख से ज्यादा ही होना चाहिए।

हाल फिलहाल इस सीट पर बाबा रामदेव, शत्रुघ्न सिन्हा खुद सुषमा स्वराज जोर-शोर से प्रचार कर चुके हैं। शिवराज सिंह की पत्नी भी यहां घर-घर जाकर प्रचार कर चुकी हैं। प्रचार थमने से पहले तक शिवराज सिंह भी यहां कई सभाएं करने की तैयारियां कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें