फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: खलिहान में रखे धान में अचानक लगी आग, ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Fri, 15 Dec 2023 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल

सार

शहडोल में एक खलियान रखे धान में आग लगने का मामला सामने आया है। आग में काफी नुकसान हुआ है। लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
खलियान में रखा धान आग से खाक हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जैतपुर क्षेत्र के कचहर गांव में खेत के खलिहान में रखा पैरा एवं धान में आग लग जाने से हजारों का नुकसान हुआ है। गुरुवार की शाम अचानक अज्ञात कारणों से खलिहान में रखें पैरा एवं धान में आग लग गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों को भी मामले की खबर दी गई। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि खलिहान में रखे धान एवं पैरा में आग लगने की खबर पुलिस की डायल हंड्रेड में आई थी। सूचना पर हंड्रेड डायल घटना स्थल पहुंची तो पता लगा कि रामचरण सिंह के खेत के खलिहान में रखे पैरा एवं धान में आग लग गई। रामचरण सिंह का कहना है कि वह घर में था तभी अचानक खलिहान से धुआं निकलता देख वह खेत की ओर दौड़ पड़ा। खलिहान में रखी धान जल रही थी। आनन-फानन में रामचरण द्वारा पुलिस की डायल हंड्रेड को खबर दी गई। डायल हंड्रेड कर्मी घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात कारणों से आग लगी है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें