फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : कॉलेज छात्र ने छात्रा पर चाकू से किया हमला, फिर खुद को भी घायल कर छत से कूदा

Fri, 07 Feb 2020 08:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
विज्ञापन
Burhanpur stabbed a girl student - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में सेवा सदन कॉलेज के एक छात्र ने एक छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया और फिर खुद पर भी हमला कर कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि हम जांच कर रहे हैं। स्पॉट और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। एक टीम ने अस्पताल का भी दौरा किया है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक छात्रा और छात्र दोनों दोस्त थे, लेकिन छात्रा ने कुछ दिन से लड़के से बात करना बंद कर दिया था। इस बात से लड़के को इतना गुस्सा आया कि वह उसे कॉलेज की छत पर ले गया और चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद छात्र ने खुद के गले पर भी चाकू से वार किया और कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। छत से गिरने के बाद छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया उसके दोनों पैर और पसल में फ्रैक्चर हुआ है। 

पुलिस ने बताया कि दोनों बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थी हैं और दसवीं से साथ में पढ़ाई कर रहे थे। आरोपी छात्र गणेश प्रतापपुरा का रहने वाला है। छात्रा खरगोन की रहने वाली है। गणेश के परिजन ने बताया कि दोनों के बीच चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कॉलेज के छात्रों ने बताया कि कुछ दिनों से छात्रा ने गणेश से बात नहीं कर रही थी और कॉलेज भी नहीं आ रही थी। गुरुवार को जब वह किसी काम से कॉलेज आई तो गणेश उसे छत पर ले गया। यहां दोनों के बीच नोकझोंक हुई इसी दौरान गणेश ने चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें