हमारा देश चाहे कितना भी विकास क्यों ना कर रहा हो, लेकिन आज भी हमारे देश में जाति के नाम पर भेदभाव चरम पर है। ऐसा ही एक ताजा मामला मध्यप्रदेश में सामने आया है। सरकार ने मिड डे मील की योजना शुरू की थी जिससे बच्चो का रूझान स्कूल की ओर बढ़े और ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्कूल जाएं। लेकिन मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में जो हुआ वह किसी ने कभी सोचा नहीं होगा।
यहां बच्चों ने केवल इस बात पर मिड डे मील का खाना खाने से इनकार कर दिया क्योंकि वह एक दलित महिला ने अपने घर पर बनाया था। मामला टीकमगढ़ का है। जहां एक स्कूल के बच्चों ने दलित महिला द्वारा बनाये मिड डे मील को खाना खाने से इनकार कर दिया।
दलित महिला का कहना है कि, उसे स्कूल में बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन जब उसने खाना बनाया तो केवल 12 बच्चें ही खाना खाने आये। बाकि के बच्चों ने यह कहते हुए खाने का बहिष्कार कर दिया कि, यह खाना एक छोटी जाति की महिला ने अपने घर पर बनाया है।
Tikamgarh (Madhya Pradesh): Upper caste school children shun mid-day meal cooked at the home of a Dalit. pic.twitter.com/gtvnfaUfwE
— ANI (@ANI_news) January 29, 2017
12 bacche khana khate hain, baaki bolte hain ki hume nahi khana kyunki tum humari biradari nahi ho: Student, whose mother cooks meal at home pic.twitter.com/Vm9emMRLOZ
— ANI (@ANI_news) January 29, 2017
Meal should be cooked at school kitchen-shed,then everyone will consume it;Since it's cooked at someone’s home, kids are hesitant-Headmaster pic.twitter.com/5iMGeB5dzU
— ANI (@ANI_news) January 29, 2017