भोपाल गैंगरेप केस में राष्ट्रीय महिला आयोग ने मध्य प्रदेश के डीजीपी से अभियुक्तों के खिलाफ सख्त और उचित कार्रवाई करने को कहा है। आयोग ने केस से संबंधित जानकारियां और पुलिस की कार्रवाई का ब्यौरा भी तुरंत भेजने की अपील की है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से ये जानकारी भी मांगी कि केस से संबंधित पुलिस अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की गई जिन्होंने पीड़िता की शिकायत दर्ज करने से इनकार किया था।
Bhopal gang-rape: NCW also asked DGP MP to take action against respective officials at police stations who refused to file the complaint.
— ANI (@ANI) November 3, 2017
भोपाल के आईजी लॉ एंड ऑर्डर के मुताबिक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर और कोर्ट में पेश किया जा चुका है। जबकि चौथा आरोपी अभी भी फरार और उसकी तलाश जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने के आदेश दिए हैं।
#MadhyaPradesh: 3 accused of Bhopal gang rape case arrested pic.twitter.com/zdJkwtkYuX
— ANI (@ANI) November 3, 2017
मंगवार की शाम हबीबगंज आरपीएफ थाने से सिर्फ सौ मीटर दूर एक छात्रा के साथ चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। 19 वर्षीय पीड़िता बीएससी की छात्रा है और विदिशा जिले की रहने वाली है।