फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने उठाया बड़ा कदम, फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 01 Nov 2023 12:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara: छिंदवाड़ा में एक छात्र ने परीक्षा में फेल होने पर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि छात्र परीक्षा में फेल होने की वजह से डिप्रेशन में था।
विज्ञापन
छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के अमरवाड़ा के पेटदेवरी निवासी 18 साल के प्रदीप ने फेल होने की वजह से आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले उसने अपने माता-पिता के नाम एक सुसाइड नोट भी लिखा हुआ था। इसमें लिखा हुआ था कि ‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं आप दोनों को और तकलीफ नहीं देना चाहता’। इधर, जानकारी देते हुए कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि पेटदेवरी निवासी 18 वर्षीय प्रदीप शहर के शारदा चौक ढीमरी मोहल्ला में किराए के मकान में अपने दोस्त अमन साहू के साथ रहता था।

विज्ञापन


बारहवीं कक्षा में हुआ था फेल
बीते तीस अक्टूबर को अमन साहू जब घर में पहुंचा तो दरवाजा बंद था, उसने खिड़की से झांका तो अंदर प्रदीप फंदे पर झूल रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि प्रदीप कक्षा बारहवीं में पिछले साल फेल हो गया था, जिसके बाद से वो मानसिक तनाव में रहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, ऐसे में अब परिजनों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें