फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2022: आयोग ने तय किया कार्यक्रम, 24 से 29 जुलाई तक होगा उप सरंपच से अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन

Sat, 23 Jul 2022 12:48 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पीठासीन अधिकारियों को भी नियुक्त कर दिया हैं।
 
विज्ञापन
छतरपुर पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर नगर निगम चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। छतरपुर जिले में सभी पदों के लिए 24 से 29 जुलाई तक कलेक्टर, जिला निर्वाचन अधिकारी और पीठासीन अधिकारी निर्वाचन कराएंगे। 
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग सचिव राकेश सिंह ने बताया है कि ग्राम पंचायत के उप सरपंच के निर्वाचन के पहले चरण के लिए 24 जुलाई, दूसरे चरण में 25 जुलाई और तीसरे चरण के लिए 26 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा।

जनपद के लिए
जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के पहले चरण के लिए 27 जुलाई और दूसरे चरण के लिए 28 जुलाई 2022 को लिए सम्मिलन होगा। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 29 जुलाई को सम्मिलन होगा।
विज्ञापन


कलेक्टर होंगे पीठासीन
राज्य निर्वाचन आयोग सचिव राकेश सिंह ने बताया है कि जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी कलेक्टर होंगे। जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और उप सरपंच के निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी निर्वाचन कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें