फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी फैलाना पड़ा महंगा: भोपाल रेलवे मंडल ने परिसर में गंदगी करने वालों पर लगाया 3,14,932 रुपये का जुर्माना 

Wed, 02 Feb 2022 10:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल रेल मंडल ने रेलवे परिसर में गंदगी करने वाले यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाकर 2722 लोगों पर कार्रवाई की। गंदगी करने वाले लोगों पर रेलवे ने 314932 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
रेलवे परिसर में गंदगी करना पड़ा महंगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल और रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर भोपाल रेल मंडल ने बड़ी कार्रवाई की है। रेल प्रशासन यात्रियों की स्वच्छता का पूरा ध्यान रख रहा है लेकिन कुछ यात्री रेल परिसर को गंदा करने से बाज नहीं आ रहा हैं ऐसे यात्रियों को सबक सिखाने के लिए रेलवे ने अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। रेल मंडल ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 2722 लोगों को परिसर में गंदगी करते पकड़ा और गंदगी करने वालों पर 3 लाख 14 हजार 932 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं गंदगी करने वाले यात्रियों को गंदगी से होने वाले नुकसान और स्वच्छता के महत्व से जुड़ी जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


रेल मंडल ने यात्रियों से रेल परिसर में गंदगी न फैलाने, स्टेशन का वातावरण स्वच्छ, सुंदर रखने में रेल प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। रेलवे प्रशासन परिसर एवं गाड़ियों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहा है। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से ट्रेनों में मास्क का उचित उपयोग करने, धूम्रपान नहीं करने तथा गंदगी नहीं करने का अनुरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें