फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा पशु बने हादसों की वजह: झांसी-खजुराहो फोर लाइन पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं, जानवरों से टकराकर लोग हो रहे हादसों का शिकार   

Wed, 02 Feb 2022 09:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले में दो बाइक सवार फोर लाइन से गुजरते समय कुत्ता बीच में आ जाने से घायल हो गए। झांसी-खजुराहो फोन लाइन मार्ग पर आए दिन लोग आवारा जानवरों से टकराकर हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
हादसे में घायल बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में 2 बाइक सवार बीच रास्ते में कुत्ता आ जाने के कारण घायल हो गए। दरअसल बाइक सवार राजेंद्र मिश्रा और अजय सिंह महोबा से गढ़ा गांव में बगेश्वर धाम के दर्शन करने जा रहे थे इसी दौरान फोन लाइन से गुजरते समय उनके सामने कुत्ता आ गया जिसे बचाने के दौरान बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। दोनों को सिर, चेहरे और हाथ, पैर, में चोटें आई हैं। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


झांसी खजुराहो फोन लाइन पर हर दिन कोई न कोई राहगीर आवारा जानवरों से टकराकर हादसों का शिकार हो जाता है। कार और बाइक सवारों के दुर्घटना के मामले सामने लगातार सामने आ रहे हैं। इन हादसों की मुख्य वजह सड़क पर घूमने वाले आवारा जानवर बन रहे हैं। जिले में सुगम आवागमन के लिए फोर लाइन बन कर तैयार है लेकिन यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है जिसके चलते लोग आए दिन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें