फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: कमिश्नर से लेकर नायब तहसीलदार को जल्द मिलेगी जजों की तरह सुरक्षा 

Wed, 06 Sep 2017 10:29 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में अधिकारियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए अब जल्द ही कमिश्नर से लेकर नायब तहसीलदार तक को जजों की तरह सुरक्षा दी जाएगी। इसको लेकर सरकार में सहमति बन चुकी है। मामले में अब राजस्व विभाग कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। बताते चलें कि राज्य में राजस्व मामलों के निराकरण को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर अधिकारियों को कानूनी पेचों से बचाने के लिए उन्हें भी न्यायाधीशों की तरह दी जाएगी। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में लंबित राजस्व मामलों का निराकरण के लिए मुख्य सचिव के विभागीय दौरे के बाद राजस्व अधिकारी बेहद सक्रीय हो गए हैं। इस मामले में कमिश्नर से लेकर नायब तहसीलदार तक एक पीठासीन अधिकारी की हैसियत से आदेश पर अपनी मुहर लगा रहे हैं। 

पढ़ें- MP: सीएम शिवराज का सख्त फरमान, वृद्ध माता-पिता की सेवा नहीं की तो जाना होगा जेल

जानकारी के मुताबिक कमिश्नर से लेकर नायब तहसीलदार को जजों की तरह सुरक्षा इसलिए मुहैया कराई जा रही क्योंकि वह बिना किसी तरह के डर से पूरी निष्पक्षता से काम कर सकें। मालूम हो कि न्यायाधीशों को विशेषाधिकार प्राप्त होते हैं वैसे ही अधिकारियों को भी सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के तहत प्रोटेक्शन एक्ट के दायरे में आने पर कमिश्नर से लेकर नायब तहसीलदार द्वारा किए जाने वाले फैसलों की अपील होगी पर उन्हें उसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा। और साथ ही फैसले को आधार मानकर न्यायिक प्रकरण भी नहीं चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें