फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: मुंबई से बनारस जा रही कामायनी एक्सप्रेस के एसी कोच के पहियों से निकला धुआं, यात्रियों में हड़कंप

Wed, 28 Dec 2022 11:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मुंबई से बनारस की ओर जाने वाली लोकमान्य तिलक कामायनी एक्सप्रेस के एसी कोच के पहियों से बुधवार की सुबह धुआं निकलने की सूचना मिली थी। यात्रियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
दमोह में ट्रेन के पहिए से धुआं निकलने की घटना हुई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह के पास ट्रेन के पहियों से धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। करीब दो घंटे की देरी से ट्रेन दमोह स्टेशन पहुंची। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना दमोह से सागर स्टेशन के बीच हुई है। बता दें कि मुंबई से बनारस की ओर जाने वाली लोकमान्य तिलक कामायनी एक्सप्रेस के एसी कोच के पहियों से बुधवार की सुबह धुआं निकलने की सूचना मिली थी। गार्ड ने पायलट को सूचना दी, सुरक्षा बतौर ट्रेन को रोका गया और वरिष्ठों को सूचना देकर सुधार काम शुरू किया गया। धुआं निकलने की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्टाफ की समझाइश के बाद हालात सामान्य हो सके। करीब दो घंटे बाद ट्रेन को दमोह स्टेशन की ओर रवाना किया गया। दमोह स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री परेशान होते रहे। 

दरअसल लोकमान्य तिलक टर्मिनल कामायनी एक्सप्रेस मुंबई से बनारस की ओर जा रही थी,  जिसका दमोह स्टेशन पहुंचने का समय सुबह आठ बजे का था। सागर से यह ट्रेन दमोह जाने के लिए रवाना हुई और पथरिया और गिरवर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के एसी कोच के पहियों से अचानक से तेज धुआं निकलने लगा। यात्रियों ने धुआं देख आग लगने की आशंका जताई और रेलवे के स्टाफ को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने देखा कि एसी कोच के पहियों में लगे रबड़ पेड में आग लगने के कारण धुआं निकल रहा था। जिसमें सुधार करने के बाद ट्रेन को दमोह रवाना किया गया। यह ट्रेन सुबह दस बजे दमोह स्टेशन पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें