फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: अंतिम संस्कार के इंतजार में अस्पताल में कंकाल बन गया लावारिस शव, जांच के आदेश

Wed, 16 Sep 2020 01:59 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
मुर्दाघर में मरीजों के शव बने कंकाल - फोटो : social media
विज्ञापन

इंदौर के एक सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में एक लावारिस शव के स्ट्रैचर में ही सड़ जाने और कंकाल बन जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में इसकी तस्वीर सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं। शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के अधीक्षक प्रमेंद्र ठाकुर ने बताया कि हमने लावारिस शव सड़ने के मामले की जांच के लिए समिति बनाई है।

विज्ञापन



उन्होंने आगे कहा कि जांच में एमवायएच का जो भी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कंकाल में तब्दील हुआ शव किस व्यक्ति का है और एमवायएच के मुर्दाघर में कब पहुंचा था?

इस बीच, पुलिस भी इस सवाल से कन्नी काटती दिखाई दे रही है। संयोगितागंज पुलिस थाने के प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने कहा कि एमवायएच प्रबंधन ही जानकारी दे सकता है कि लावारिस शव अस्पताल के मुर्दाघर में कब और कैसे पहुंचा था? उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हमें संयोगितागंज क्षेत्र में जितने भी लावारिस शव मिले, उन सबका कानूनी औपचारिकताओं के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें