फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, आरोपियों से सात लाख रुपये और देसी कट्टा जब्त

Sun, 22 Jan 2023 08:25 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

बड़वानी पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कट्टा, छुरा और सात लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने 18 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद चोरी के सात लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की बड़वानी में पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला आरोपी भी शामिल है। आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने 18 चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो देसी कट्टे और छुरे के साथ ही सात लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इन्हें चार दिन पहले हिरासत में लिया था, जिसके बाद पूछ्ताछ में उन्होंने चोरी की वारदात करना कबूल किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सर्चिंग के दौरन बड़वानी सिलावद रोड पर डकैती की घटना को अंजाम देने जा रहे छह आरोपियों को छुरे, देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों ने 18 स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में पांच पुरुष सहित एक महिला आरोपी भी शामिल है, जो बड़वानी, अंजड़, सिलावद थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। पकड़े गए आरोपी आसपास के क्षेत्र में घूमकर कृषि उपकरण, मोटरपाइप, कल्टीवेटर के साथ ही वाहनों को योजनाबद्ध तरीक़े से चुराते थे। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने चोरी के सात लाख रुपये आरोपियों से जब्त कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

बड़वानी एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि 17 जनवरी को हमारी टीम को सूचना मिली थी कि बड़वानी सिलावद रोड पर कुछ लोग हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं।  सूचना पर कार्रवाई करते हुए हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों के पास से छुरा और देसी कट्टा बरामद हुआ, जिस पर हमने इनके विरुद्ध थाना सिलावद में अपराध पंजीबद्ध किया था। जिसके बाद हमने इनसे पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने 18 चोरियां करना स्वीकार किया है, जिसमें मोटरसायकल, किसानों के मोटर पम्प और कृषि उपकरण, पाइपलाइन, कल्टीवेटर चोरी करने जैसी वारदातें करना कुबूल की हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से सात लाख का रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें