फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नक्सली बनकर विधानसभा उपाध्यक्ष से फिरौती मांगने वाले छह लोग गिरफ्तार

Sat, 02 Feb 2019 07:53 PM IST
Trainee Trainee भाषा, बालाघाट
विज्ञापन
MP-Police
विज्ञापन

मध्यप्रदेश पुलिस ने छह लोगों को फर्जी नक्सली बनकर विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे से फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है जबकि तीन आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि विधानसभा उपाध्याक्ष हिना कांवरे और विधायक संजय उइके को पत्र लिखकर फिरौती मांगने के आरोप में छह आरोपियों  संतोष उइके (28), दशोर उइके (22), सीतम उइके (23), रंजीत उइके (30), सुनील गोंड (25) और अशोक उइके (20) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होने बताया कि फिलहाल मामले में तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

तिवारी ने बताया कि रुपझर थाना क्षेत्र के उदघाटी इलाके में सात और 13 जनवरी को लूट की वारदातें हुई थी और कांवरे और उइके को फिरौती के लिए धमकी भरे पत्र मिले थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उदघाटी इलाके में जंगल से छह आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया जबकि तीन आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी संतोष उइके की जेब से विधानसभा उपाध्यक्ष को लिखा गया धमकी भरा एक पत्र प्राप्त हुआ। पूछताछ में संतोष ने बताया कि उसने इससे पहले कांवरे और उइके को पहाड़ सिंह नामक फर्जी नक्सली बनकर 12-12 लाख रुपये फिरौती के तौर पर देने का धमकी भरा पत्र लिखा था।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने एक एयरगन, दो बंदूक, चाकू और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें