फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश के इस जिले की नदी के घाट पर छह मगरमच्छों का डेरा, डरकर भाग रहे ग्रामीण

Fri, 25 Nov 2022 11:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से ये मगरमच्छ उसी घाट पर बैठे नजर आते हैं जहां  ग्रामीण नहाते हैं और पानी उपयोग में लेते हैं। मवेशी भी उसी घाट पर पानी पीने जाते हैं, लेकिन मगरमच्छ के कारण जान का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
दिनारी गांव का एक घाट इन दिनों मगरमच्छों का डेरा बना हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के दमोह जिले का एक घाट इन दिनों मगरमच्छों का डेरा बना हुआ है। एक नहीं बल्कि आधा दर्जन मगरमच्छ यहां विचरण करते देखे जा सकते हैं। ये मगरमच्छ वहीं घूम रहे हैं, जहां ग्रामीण स्नान करने पहुंचते थे। लोग अब इन्हें देखकर डरकर भाग रहे हैं। जिम्मेदारों से भी इन्हें हटाने की गुहार लगाई जा चुकी है। 
विज्ञापन


बता दें कि हम बात कर रहे हैं दमोह जिले के तेजगढ़ वन परिक्षेत्र के दिनारी गांव की। यहां से निकली व्यारमा नदी का एक घाट का दिनारी में भी है, जहां पूरे दिन लोगों का आना-जाना बना रहता है और यहीं पर करीब आधा दर्जन मगरमच्छों ने अपना डेरा जमा लिया है जिससे लोग इन मगरमच्छों को देखते ही डर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से ये मगरमच्छ उसी घाट पर बैठे नजर आते हैं जहां  ग्रामीण नहाते हैं और पानी उपयोग में लेते हैं।

दिनारी गांव के लोगों की मानें तो व्यारमा नदी के घाट पर उनका आवागमन हमेशा से है। ग्रामीण नदी से पानी लेने के साथ मवेशी भी उसी घाट पर पानी पीने जाते हैं, लेकिन मगरमच्छ के कारण जान का खतरा बना रहता है। लोगों ने इस समस्या से सरपंच को भी अवगत कराया है। दिनारी सरपंच पति भोजराज जैन का कहना है कि मगरमच्छ आकार में काफी बड़े हैं। इस संबंध में जनपद सीईओ को भी जानकारी दी है और मगरमच्छ को हटवाने की बात की है। 
विज्ञापन


जनपद सीईओ हलधर मिश्रा ने बताया कि सरपंच की जानकारी देने के बाद समस्या का पता चला है। तेजगढ़ रेंजर और तेंदूखेड़ा एसडीओ को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दे रहे हैं। उपवनमंडल अधिकारी रेखा पटेल ने बताया कि मैं दिखवाती हूं यदि ज्यादा समस्या होगी तो रेस्क्यू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें