फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Affair: प्रेमी की बाहों में थी चार बच्चों की मां, बेटे ने पकड़ा; फिर क्या-क्या नहीं हुआ, वीडियो भी देखें

Sat, 13 Sep 2025 01:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

Extramarital Affair: सिंगरौली में चार बच्चों की मां को बेटे ने प्रेमी संग रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद यह प्रेम प्रसंग सड़क पर आ गया, महिला के पति और बेटे ने प्रेमी के साथ मारपीट कर दी। इससे गुस्साई महिला ने पति पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित पति ने पुलिस से कहा- प्रेमी से करा दी जाए पत्नी की शादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Extramarital Affair: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में चार बच्चों की मां को उसके बेटे ने प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इसके बाद उसने अपने पिता को सूचना की। जिसके बाद यह प्रेम प्रसंग घर की चारदीवारी से निकलकर सड़क तक पहुंच गया। सड़क पर महिला के प्रेमी और पति के बीच घंटों झगड़ा होता रहा। महिला के पति और बेटे ने उसके प्रेमी के साथ मारपीट कर दी। इस पर प्रेमी को बचाने आई महिला ने पति के साथ ही मारपीट की दी। दोनों के बीच सड़क पर घंटों हंगामा होता रहा और लोग तमाशा देखते रहे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी जाए, ताकि वह अपने बच्चों के साथ शांति से रह सके। वह अब पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता है। देखें वीडियो...

विज्ञापन


Trending Videos

2008 में हुई थी शादी
दरअसल, चार बच्चों की मां के लव अफेयर का यह मामला सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के गनियारी का है। जहां, प्रधानमंत्री आवास में रहने वाले संतोष गुप्ता ने बताया कि 2008 में मेरी शादी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रहने वाली पूजा गुप्ता से हुई थी। मेरा एक बेटा और तीन बेटियां हैं। करीब 10 साल पहले मैं पत्नी को लेकर बैढ़न से सिंगरौली आ गया और यहां निजी पावर प्लांट में नौकरी करने लगा। संतोष का कहना है कि उसकी पत्नी पूजा गुप्ता का पड़ोस में रहने वाले राजेश वर्मा से प्रेम संबंध है। चार साल पहले उसे इस बारे में पता चला तो उसने अपनी पत्नी को समझाया। लेकिन, वह नहीं मानी उसने राजेश के साथ अपने संबंध जारी रखे। 

ये भी पढ़ें:  भाजपा विधायक बोले- गृहयुद्ध छिड़ना चाहिए, कुछ नहीं होगा, इस भरोसे में मत रहना; अंदर सुरक्षा कौन करेगा

जान से मारने की दी धमकी
संतोष गुप्ता ने आरोप लगाया कि पत्नी के अवैध संबंध का उसने खुलकर विरोध किया तो वह लड़ने और मारपीट पर उतारू हो गई। उसने मुझे और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान भी मैंने थाने में आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। राजेश ने कहा कि जब भी वह काम पर जाता, पत्नी पूजा राजेश से फोन और मुलाकात के जरिए संपर्क करती। उसने दावा किया है कि पत्नी ने खुद स्वीकार किया कि वह अब राजेश के साथ रहना चाहती है। उसने कई बार धमकी भी दी है कि अगर, तुम विरोध करोगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। 

ये भी पढ़ें: दोस्त की दगाबाजी, पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें, मरने से पहले जवान ने लिखा छह पेज का नोट
विज्ञापन

पत्नी का प्रेमी मिलने आया था
पीड़ित पति संतोष ने कहा कि गुरुवार को राजेश पत्नी से मिलने आया। इस दौरान बेटे ने उसे पकड़ लिया, उसने आपत्ति जताई तो राजेश ने उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद पत्नी और राजेश घर से निकल गए। बेटे ने मुझे फोन किया तो मैं घर पहुंचा और उसे साथ लेकर उनके पीछे गया। थोड़ी दूर जाने पर पत्नी पूजा राजेश के साथ मिल गई। दोनों को रोका तो वे मारपीट करने लगे, इस पर हमने अपने आप को बचाया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें: मंदसौर में सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में आग लगी, हवा की रफ्तार अधिक होने से नहीं उड़ सका
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें