फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: एक प्रेमिका के लिए आपस में भिड़े दो प्रेमी, खूब हुई मारपीट; पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू की

Sun, 05 Jul 2026 12:26 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

सिंगरौली के बैढ़न में एक युवती को लेकर उसके पूर्व और वर्तमान बॉयफ्रेंड के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
बीच बाजार में भीड़ गए पूर्व प्रेमी और प्रेमिका।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगरौली के बैढ़न में एक युवती, उसके पूर्व और वर्तमान बॉयफ्रेंड के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बैढ़न स्थित विशाल मेगा मार्ट के बाहर युवती अपने वर्तमान बॉयफ्रेंड के साथ खरीदारी करने पहुंची थी। इसी दौरान उसका पूर्व बॉयफ्रेंड भी मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दोनों को साथ देखकर उसने आपत्ति जताई, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

चप्पल, जूते, लात-घूंसों और मुक्कों से मारपीट हुई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान युवती और दोनों युवकों के बीच चप्पल, जूते, लात-घूंसों और मुक्कों से मारपीट हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


घटना के दौरान मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद बैढ़न पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- भोपाल ATS का बड़ा खुलासा! पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर सक्रिय था जिहादी मॉड्यूल, ई-बुक्स से घोल रहे थे जहर

बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि कोई पक्ष शिकायत दर्ज कराता है, तो तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बरहाल अब तो यह ट्रेंड जैसे बन गया है घर वाला,बाहर वाला एक बॉयफ्रेंड, घूमने के लिए शौक पूरा करने के लिए एक बॉयफ्रेंड और एक बेडरूम वाला , महानगरों का ट्रेड सिंगरौली में भी दस्तक दे चुका है। स्पा मसाज पार्लर भी सिंगरौली में जगह-जगह मिल जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें