फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रमोशन पाने के चक्कर में लेडी अफसर ने चलाया चक्कर, सीएम ऑफिस के नाम से बनाया जाली आदेश, एफआईआर दर्ज

Mon, 10 Nov 2025 05:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

नगर निगम सिंगरौली में कार्यरत सब इंजीनियर शिवानी गर्ग ने 21 अगस्त को सहायक यंत्री के पद पर पदोन्नति का आदेश नगर निगम आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया था। 
विज्ञापन
प्रमोशन के लिए लेडी अफसर ने फर्जी आदेश की कॉपी लगाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में नगर निगम की एक महिला अधिकारी ने प्रमोशन पाने के लिए ऐसा कदम उठाया कि अब वह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल नगर निगम में पदस्थ सब इंजीनियर शिवानी गर्ग के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर पदोन्नति का लाभ लेने के आरोप में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान की शिकायत पर की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर निगम सिंगरौली में कार्यरत सब इंजीनियर शिवानी गर्ग ने 21 अगस्त को एक पदोन्नति आदेश नगर निगम आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया था। इस आदेश में दावा किया गया था कि उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय, भोपाल से सहायक यंत्री के पद पर पदोन्नति दी गई है। उन्होंने यह आदेश निगम में जमा कर कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति भी मांगी थी।

ये भी पढ़ें: Rewa News: तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, चार की मौत, तीन घायल
विज्ञापन


आयुक्त सविता प्रधान को आदेश की सत्यता पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने 12 सितंबर को नगरीय प्रशासन विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल से इसकी पुष्टि करवाई। जांच में यह आदेश पूरी तरह फर्जी पाया गया। इसके बाद आयुक्त ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई।

नगर पुलिस अधीक्षक पुन्नु परस्ते ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि शिवानी गर्ग ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नगर निगम में पदोन्नति का दावा किया था। शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जी आदेश की तैयारी में कौन-कौन महिला अधिकारी के साथ था। वहीं नगर निगम प्रशासन ने भी मामले में विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें