फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिंगरौली में महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.1 तीव्रता दर्ज, दस किलोमीटर गहराई पर था केंद्र

Sat, 04 Oct 2025 02:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र (NCS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर गहराई पर था।
विज्ञापन
भूकंप। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगरौली जिले के आसपास शनिवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सिंगरौली क्षेत्र बताया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र (NCS) के अनुसार दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर कंपन महसूस किया गया।

राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र (NCS) के अनुसार शनिवार दोपहर सिंगरौली जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था। तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई।

जानकारी के मुताबिक झटका दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर महसूस किया गया। भारतीय मौसम विभाग भोपाल कार्यालय के मौसम विज्ञानी वी.एस. यादव ने बताया कि भूकंप का केंद्र सिंगरौली क्षेत्र में दर्ज हुआ है। हालांकि झटके से किसी तरह की क्षति या जनहानि की सूचना अब तक नहीं मिली है। जैसे ही लोगों झटके महसूस किए हड़कंप की स्थिति बन गई। लोग सर्तकता बरते हुए घरों बाहर आ गए। झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें