बंद कमरे में चल रहा था धर्मांतरण की सभा
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में धर्मांतरण की गुप्त सभा का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने माड़ा थाना क्षेत्र के करसुआ राजा गाँव में छापेमारी कर एक सरकारी शिक्षक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 50 से अधिक लोग मौके पर मौजूद थे, जिन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस ने बड़ी संख्या में बाइबिल और अन्य धार्मिक सामग्री भी जब्त की है।
ये भी पढ़ें-
भस्म आरती में चंद्र लगाकर सजे बाबा महाकाल, सीएम की पत्नी ने दर्शन कर मांगी ये मनोकामना
धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, करसुआ राजा गाँव में गुप्त रूप से धर्मांतरण की सभा आयोजित की जा रही थी। स्थानीय सूत्रों से मिली सूचना पर माड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभा को रोक दिया। पुलिस ने कमलेश साकेत (गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक) और उसके साथी अरविंद साकेत को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी कोटिया गाँव के निवासी बताए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे।
ये भी पढ़ें-
झूठे शपथ-पत्र मामले में कौन रोक रहा सौरभ पर FIR, पीएचक्यू को रिपोर्ट मिलने के बाद भी प्रकरण दर्ज नहीं
बंद कमरे में जुटाई गई थी भीड़
छापे के दौरान पुलिस को बंद कमरे में 50 से अधिक लोग धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया में शामिल मिले। वहां मौजूद लोगों को गुमराह कर उन्हें प्रलोभन दिया जा रहा था। पुलिस ने धार्मिक ग्रंथ और अन्य सामग्री जब्त कर ली है।
आरोपियों से पूछताछ जारी
माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य कौन हैं और इनके तार कहां तक जुड़े हैं। धर्मांतरण के खिलाफ कड़े कानून होने के बावजूद अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने के मामले सामने आते रहते हैं।
बंद कमरे में चल रहा था धर्मांतरण की सभा