फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगरौली में 20 दिन से लापता युवक की मौत का खुलासा: करंट से गई जान, खेत में बिछे अवैध तार बने मौत का जाल

Sun, 22 Mar 2026 09:41 AM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

सिंगरौली में 20 दिन से लापता अतुल मिश्रा की मौत का खुलासा हुआ। खेत में बिछे अवैध करंट तार से उनकी मौत हो गई। आरोपियों ने शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
पुलिस जांच करती हुई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र में 20 दिनों से लापता 35 वर्षीय अतुल कुमार मिश्रा की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि उनकी मौत खेत में बिछाए गए करंट प्रवाहित तारों की चपेट में आने से हुई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने साक्ष्य छुपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया था।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर अवैध रूप से बिजली के तार बिछा रखे थे। इसी दौरान अतुल कुमार मिश्रा अनजाने में करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने शव को गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर एक पुराने कुएं में फेंक दिया।

विज्ञापन


पढ़ें;  मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, 4 दिन की बारिश के बाद अब चढ़ेगा पारा; झुलसाएगी तेज गर्मी

एसडीओपी राहुल सैयाम के अनुसार, मामले में राममिलन साकेत, कन्हैया साकेत और अवधेश साकेत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में तीनों ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें